टाटा स्टील के दो खिलाड़ी भारतीय रोलबॉल टीम में

Updated:
विज्ञापन

Rollball-Isha-piyush. गोवा में 16-20 दिसंबर तक चौथी एशियन रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारतीय रोलबॉल टीम की घोषणा कर दी गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोवा में 16-20 दिसंबर तक चौथी एशियन रोलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए भारतीय रोलबॉल टीम की घोषणा कर दी गयी है. भारतीय टीम में टाटा स्टील रोलबॉल ट्रेनिंग सेंटर के दो खिलाड़ी ईशा सोनकर और पीयूष पांडे का चयन हुआ है. ईशा सोनकर भारतीय महिला टीम व पीयूष भारतीय पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं, टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की ही ज्योति साहू को भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया है. टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम का ट्रेनिंग कैंप कर्नाटक के बेलगाम में 8-15 दिसंबर तक आयोजित की जायेगी. इस प्रतियोगिता में एशिया की कुल दस टीमें हिस्सा ले रही हैं. चयनित खिलाड़ी व कोच को झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज यादव व सचिव चंदेश्वर साहू ने बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉ�� कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola