दो बाइक में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

एमजीएम थाना अंतर्गत कोरिया में शनिवार की देर शाम दो बाइक में सीधी टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गये. हादसे के बाद स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में निवास कुमार की मौत हो गयी, जबकि उसके बाइक पर सवार गोपाल कुमार का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दूसरे बाइक पर सवार छोटराय हेंब्रम और उनका साला इंद्रो सोरेन काे भी गंभीर चोट लगी है. उनका एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक और घायलों के परिजन एमजीएम अस्पताल पहुंचे. घायल इंद्रो सोरेन के अनुसार हमलोग जीजा-साला बाघमारा में रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. हादसे की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस बाइक को जब्त कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola