आदिवासी सेंगेल अभियान के तहत कई स्थानों पर रोकी गयी ट्रेनें, रेलवे की यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

Updated at : 31 Dec 2023 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी सेंगेल अभियान के तहत कई स्थानों पर रोकी गयी ट्रेनें, रेलवे की यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

आदिवासी सेंगल अभियान की ओर से कई स्थानों पर ट्रेनों को रोका गया है. इसके तहत आद्रा डिवीजन के कांटाडीह और सीनी के पास रेलवे यातायात को बाधित किया गया.

विज्ञापन

आदिवासी सेंगल अभियान की ओर से कई स्थानों पर ट्रेनों को रोका गया है. इसके तहत आद्रा डिवीजन के कांटाडीह और सीनी के पास रेलवे यातायात को बाधित किया गया. वहीं चक्रधरपुर डिवीजन के बहलदा रोड, मालूका व गम्हरिया स्टेशन के पास ट्रेनों को रोका गया. रांची डिवीजन में भी ट्रेनों को रोका गया है. आद्रा डिवीजन के तहत कांटाडीह स्टेशन पर सुबह 6.35 से सुबह 9.45 बजे तक, चांडिल स्टेशन पर सुबह 10.55 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक, चक्रधरपुर डिवीजन पर गम्हरिया स्टेशन के पास सुबह 10.40 से 11.20 बजे तक, मालूका स्टेशन पर सुबह 11.10 बजे से 11.55 बजे तक, बहलदा रोड के पास सुबह 8.15 से 10.25 बजे तक जाम रहा. रांची डिवीजन में गंगाघाट के पास दोपहर 12 बजे से 12.15 बजे तक रेल रोको आंदोलन चलाया गया. इस कारण कई ट्रेनें रद्द की गयी.

इन ट्रेनों को रद्द किया गया

  1. ट्रेन संख्या 18183 (टाटा-आरा) एक्सप्रेस

  2. ट्रेन संख्या 18115 गोमो चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस

  3. ट्रेन संख्या पुरुलिया झाड़ग्राम

  4. ट्रेन संख्या 08129/08130 टाटा-बादामपहाड़ टाटा

  5. ट्रेन संख्या 08131/08132 टाटा बादामपहाड़ टाटा

  6. ट्रेन संख्या 08147/08148 टाटा बादामपहाड़ टाटा

  7. ट्रेन संख्या 18184 आरा-टाटा एक्सप्रेस

आंशिक रद्द

  • ट्रेन संख्या 08173/08174 टाटा-आसनसोल ट्रेन को टाटा से पुरुलिया टाटा के बीच रद्द रखा गया

  • ट्रेन संख्या 8697/08698 झाड़ग्राम पुरुलिया झाड़ग्राम ट्रेन को टाटा से पुरुलिया और टाटा तक रद्द रखा गया

  • ट्रेन संख्या 08055 खड़गपुर टाटा मेमू लोकल को घाटशिला से टाटा के बीच रद्द रखा गया

  • ट्रेन संख्या 13301/13302 टाटा धनबाद टाटा ट्रेन को आद्रा और टाटा के बीच रद्द रखा गया

इन ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया

  1. ट्रेन संख्या 18116 चक्रधरपुर गोमो को चांडिल से लौटा दिया गया

  2. ट्रेन संख्या 08697 झाड़ग्राम पुरुलिया को टाटा तक चलाया गया और फिर खड़गपुर पैसेंजर से जोड़ा गया

  3. ट्रेन संख्या 08173 आसनसोल टाटा ट्रेन को पुरुलिया तक ही चलाया गया

  4. ट्रेन संख्या 13301 धनबाद टाटा ट्रेन को आद्रा तक चलाया गया

  5. ट्रेन संख्या 18011 हावड़ा चक्रधरपुर ट्रेन को पुरुलिया तक ही चलाया गया

  6. ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर पटना ट्रेन को चांडिल तक ही चलाया गया

  7. ट्रेन संख्या 08055 खड़गपुर टाटा मेमू लोकल के तौर पर चलाया गया

शार्ट ओरिजिनेट हुआ

  1. ट्रेन संख्या 08174 टाटा आसनसोल पुरुलिया तक चलाया गया

  2. ट्रेन संख्या 13302 टाटा धनबाद को आद्रा तक चलाया गया

इन ट्रेनों को किया गया डाइवर्ट

  1. ट्रेन संख्या 20898 रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

  2. ट्रेन संख्या 18602 हटिया – टाटा

  3. ट्रेन संख्या 12820 आनंद बिहार भुवनेश्वर संपर्क कांति

  4. ट्रेन संख्या 13301 धनबाद – टाटा को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया

  5. ट्रेन संख्या 18011 हावड़ा – चक्रधरपुर को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया

  6. ट्रेन संख्या 18116 चक्रधरपुर गोमोह

ये सभी ट्रेनें देर से चलीं

  1. खड़गपुर रांची 18 मिनट देर से चलीं

  2. दुमका रांची आठ मिनट देर से चलीं

  3. लोकमान्य तिलक शालीमार एक्सप्रेस 206 मिनट देर से चलीं

  4. अहमदाबाद हावड़ा 85 मिनट देर से चलीं

  5. सीएसएमटी मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 250 मिनट देर से चलीं

  6. हावड़ा टिटलागढ़ 80 मिनट देर से चलीं

  7. हावड़ा भुवनेश्वर हावड़ा 50 मिनट देर से चलीं

  8. टाटा गुवा पैसेंजर 78 मिनट देर से चलीं

  9. राउरकेला टाटा 200 मिनट देर से चलीं

  10. आनंदविहार टर्मिनस पुरी ट्रेन 123 मिनट देर से चलीं

Also Read: जमशेदपुर : भाजपा ने साकची में हेमंत सरकार की वादाखिलाफी पर लगायी प्रदर्शनी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola