आज कदमा-सोनारी के एक-एक मुहल्ले में साढ़े सात घंटे नहीं रहेगी बिजली

Updated:
विज्ञापन

आज कदमा-सोनारी के एक-एक मुहल्ले में साढ़े सात घंटे नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी रूपनगर निर्मल बस्��ी व भाटिया बस्ती मंदिर पथ में मंगलवार को बिजली कार्य किये जाने के कारण सुबह 10 बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे कुल साढ़े सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगा. वहीं मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड, एनएच बिग बाजार के समीप समता नगर, बंगाली बस्ती व आस-पास का इलाका शामिल रहेगा. यह जानकारी मानगो विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं जुगसलाई क्षेत्र में सुबह साढ़े सात बजे से लेकर साढ़े 10 बजे तक कुल तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसमें डीबी रोड, नया बाजा, तेल मील एरिया, महतो पाड़ा रोड समेत आस-पास का मुहल्ला शामिल है. इधर सरजामदा इलाके में दोपहर 12 बजे से लेकर दोहर तीन बजे तक कुल तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसमें सरजामदा, शंकरपुर, सोपोडेरा, गदड़ा, गोविंदपुर, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, नामोटोला, हलुदबनी, सुंदरनगर व आस-पास का इलाका शामिल है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola