Jamshedpur News : अपराधियों को आश्रय देने वाले तीन लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

टेल्को थानांतर्गत जेम्को निवासी महेश मिश्रा की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में फरार अपराधियों को रांची में आश्रय देने के मामले में टेल्को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मामला महेश मिश्रा पर फायरिंग का

Jamshedpur News : टेल्को थानांतर्गत जेम्को निवासी महेश मिश्रा की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में फरार अपराधियों को रांची में आश्रय देने के मामले में टेल्को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में गोलू,संजू और बबलू शामिल है. तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेश पर फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी रांची फरार हो गये थे. उसके बाद फरार अपराधियों ने इन तीनों से संपर्क किया था. उसके बाद अपराधियों को रिम्स और पुराने मकान में दो दिनों तक छुपा कर रखने में मदद की थी. छानबीन के दौरान पुलिस की जांच में इन तीनों युवकों की संलिप्ता पायी गयी. उसके बाद पुलिस ने तीनों को फरार अपराधियों को आश्रय देने के आराेप में गिरफ्तार किया है. टेल्को पुलिस ने इस मामले के नामजद अभियुक्त राजू यादव को देशी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन अन्य अपराधी अब भी फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola