Jamshedpur News : परसुडीह : मिठाई कारोबारी के घर चोरी मामले का जल्द हो सकता है खुलासा

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 20 Mar 2025 1:11 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह मेन रोड स्थित शीतला मिष्ठान भंडार के मालिक नोनी घोष के घर हुई लाखों रुपये नकद और जेवरात की चोरी मामले का पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

परसुडीह मेन रोड स्थित शीतला मिष्ठान भंडार के मालिक नोनी घोष के घर हुई लाखों रुपये नकद और जेवरात की चोरी मामले का पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है. सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरोह का पता लगा लिया है और लगातार छापेमारी कर रही है.

10 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने नोनी घोष के घर में घुसकर अलमारी में रखे जेवर और लाखों रुपये नकद की चोरी कर ली थी. वारदात के समय नोनी घोष के बेटे-बहू नेपाल घूमने गये थे. चोरों ने घर में प्रवेश कर मुख्य दरवाजे को बाहर से ताला लगा दिया और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola