Jamshedpur News : टाटा स्टील में इएसएस व नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम नवंबर के पहले सप्ताह में आने की संभावना

Updated at : 29 Oct 2025 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटा स्टील में निकलने वाले इएसएस और नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम नवंबर के पहले सप्ताह में निकलने की संभावना है. इसको लेकर तैयारी की गयी है.

विज्ञापन

नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम के तहत कर्मियों के बच्चों को एनसीवीटी की परीक्षा पास करनी होगी

Jamshedpur News :

टाटा स्टील में निकलने वाले इएसएस और नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ स्कीम नवंबर के पहले सप्ताह में निकलने की संभावना है. इसको लेकर तैयारी की गयी है. पहले अक्तूबर माह में ही इसको लॉन्च किया जाना था, लेकिन बाद में इसको विस्तार देते हुए टिनप्लेट, तार कंपनी समेत अन्य सारे डिवीजन में लागू करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद इसको टाल दिया गया था. अब नवंबर के पहले सप्ताह में इसकी लॉन्चिंग कर दी जायेगी. कंपनी करीब दो हजार कर्मचारियों की संख्या को कम करना चाहती है. बताया जाता है कि टिनप्लेट, तार कंपनी समेत टाटा स्टील में समाहित की गयी सारी कंपनियों के लिए अलग-अलग वीआरएस या इएसएस कंपनी लाने जा रही है. सारा फेस्टिव सीजन बीत जाने के बाद इसको लॉन्च किया जा रहा है.

कंपनी के स्थायी कर्मचारियों के लिए ””नौकरी छोड़ो नौकरी पाओ”” स्कीम भी आने वाली है. इसका लाभ वे कर्मचारी उठा सकेंगे, जिनकी कंपनी में 5 से 6 साल तक की नौकरी बची है. वे आवेदन कर सकेंगे और नौकरी छोड़कर अपने योग्य बच्चे को नौकरी दे सकते हैं. कर्मचारियों के बच्चों को एनसीवीटी की परीक्षा पास करनी होगी. इसके लिए उनको तीन बार मौका मिलेगा. परीक्षा पास होने के बाद ट्रेनिंग दी जायेगी. टाटा स्टील में 10 वर्ष काम कर चुके 40 साल से अधिक उम्र के कर्मचारी इएसएस सुनहरे भविष्य की योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. योजना के तहत नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को बेसिक और डीए की राशि 60 साल की उम्र तक मिलती रहेगी. हर साल इसमें 1000 रुपये की बढ़ोतरी भी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola