टाटा स्टील और नरवा पहाड़ का मुकाबला जेआरडी में आज
जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में चल रही जेएसए फुटबॉल लीग में रविवार को कुल चार मैच मैच खेले जायेंगे.
जमशेदपुर. जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में चल रही जेएसए फुटबॉल लीग में रविवार को कुल चार मैच मैच खेले जायेंगे. प्रीमियर डिवीजन लीग के एक मैच में टाटा स्टील का सामना नरवा पहाड़ स्पोर्टिंग क्लब से जेआरडी में दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा. वहीं, सुपर डिवीजन लीग के मैच में आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोससिएशन और जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब की टीम आमने-सामने होगी. यह मैच टेल्को में दोपहर साढ़े तीन बजे से होगा. ए डिवीजन लीग के ग्रुप-ए में कातिन क्लब का सामना हांसदा स्टार से आर्मरी में होगा. ग्रुप बी वर्ग में आम्बेडकर क्लब और सरना डॉटकॉम के बीच जोरदार मुकाबला टिन्प्लेट मैदान में होगा.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए