Jamshedpur news. टेल्को में विवेकानंद जयंती और सोनारी-बिष्टुपुर में सुवर्णरेखा महोत्सव पर आयोजन

Updated:
विज्ञापन

सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट ने आयोजित की विवेकानंद जयंती और सुवर्णरेखा महोत्सव को लेकर की बैठक

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने की. प्रस्तावना सुबोध श्रीवास्तव ने रखी. बैठक में विवेकानंद जयंती और 14 जनवरी को सुवर्णरेखा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी.

बैठक में यह तय हुआ कि स्वामी विवेकानंद की जयंती भुवनेश्वरी देवी मंदिर के बगल में स्वामी विवेकानंद उद्यान टेल्को में मनायी जायेगी. सुबह 10 बजे स्वामीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. साढ़े 10 बजे बौद्धिक विमर्श होगा. इसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे. 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले 20वें सुवर्णरेखा महोत्सव के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई. यह महोत्सव सोनारी के दोमुहानी तट पर मनाया जायेगा. बैठक में यह तय किया गया कि सुबह साढ़े 10 बजे नदी पूजन होगा. 11 बजे पांडेय घाट भुइयांडीह में पूजा होगी. संध्या पांच बजे बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इस संगोष्ठी में दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय समेत कई जाने-माने पर्यावरणविद शामिल होंगे.

बैठक में विवेकानंद जयंती और सुवर्णरेखा महोत्सव को लेकर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयी. बैठक में आशुतोष राय, इंद्रजीत सिंह, मंजू सिंह, नीरू सिंह, नीरज सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, आकाश शाह, प्रवीण सिंह, एम चंद्रशेखर राव, मंकेश्वर चौबे, राजेश कुमार, असीम पाठक, सत्येंद्र सिंह, दिलीप कुमार प्रजापति, अर्जुन यादव, विजय सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola