भारी बारिश से स्वर्णरेखा और रांगड़ो नदी उफान पर, धान के खेत डूबे

Updated:
विज्ञापन

डूबा हुआ फसल | Prabhat Khabar Network

बहरागोड़ा में लगातार बारिश से सुवर्णरेखा और रांगड़ो नदी का जलस्तर बढ़ा। धान के खेत जलमग्न होने से किसान चिंतित, कई सड़कें भी डूबीं।

विज्ञापन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी और रांगड़ो नाला का जलस्तर बढ़ गया है. नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने से चित्रेश्वर, रंगुनिया, पचांडो व भातहंडिया क्षेत्र के करीब 10 बीघा धान के खेत जलमग्न हो गये हैं. किसानों द्वारा मशीन से पटवन कर की गयी धान की रोपनी अब पानी में डूब गयी है. लगातार जल जमाव रहने से फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान चिंतित हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

चित्रेश्वर चौक से रंगुनिया तथा पांचबढ़िया से घासपदा जाने वाली सड़कें भी जलमग्न हो गयी है. पचांडो गांव में रांगड़ो नदी की पुलिया की स्थिति भी जर्जर बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के आवागमन से पुलिया के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है. खेत डूबने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है. धान के पौधे पानी में डूब गये हैं. इससे धान की खेती को नुकसान होगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola