Jamshedpur News: टीएमएच में कोरोना से संक्रमित टाटा स्टील के कर्मचारी की मौत

Updated at : 29 Jul 2020 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News: टीएमएच में कोरोना से संक्रमित टाटा स्टील के कर्मचारी की मौत

Jharkhand News, Jamshedpur News, Tata Steel, Coronavirus in Jharkhand, TMH: जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में बुधवार (29 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वह टाटा स्टील में काम करते थे. 50 वर्षीय टाटा स्टील के यह कर्मी बारीडीह के रहने वाले थे. टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल मैनेजमेंट (आरएमएम) विभाग में कार्यरत थे.

विज्ञापन

जमशेदपुर (विकास श्रीवास्तव) : पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में बुधवार (29 जुलाई, 2020) को कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वह टाटा स्टील में काम करते थे. 50 वर्षीय टाटा स्टील के यह कर्मी बारीडीह के रहने वाले थे. टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल मैनेजमेंट (आरएमएम) विभाग में कार्यरत थे.

काम करने के बाद 16 जुलाई को उनकी तबीयत बिगड़ गयी. वह खुद ही गाड़ी चलाकर टीएमएच अपना इलाज कराने पहुंचे. जांच के बाद उनमें कोरोना का संक्रमण पाया गया. उन्हें तेज बुखार, कफ व सांस लेने में दिक्कत थी. उनका इलाज टीएमएच में चल ही रहा था कि बुधवार सुबह 10:30 बजे उनकी मौत हो गयी.

टीएमएच व शहर में यह पहला मामला है, जिसमें मरीज की न तो ट्रैवल हिस्ट्री थी और न किसी पॉजिटिव के संपर्क की बात (कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग) सामने नहीं आयी है. ट्रैवल हिस्ट्री का मतलब यह है कि यह मरीज न तो जमशेदपुर से बाहर किसी अन्य राज्य में गये, न ही किसी अन्य जगह से कोई व्यक्ति इनके संपर्क में आया. डॉक्टर इसे कम्युनिटी स्प्रेड का मामला मान रहे हैं. जमशेदपुर में कोरोना संक्रमित से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Updates: एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद 11 सदस्यों की रिपोर्ट आयी निगेटिव

पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के जितने भी मामले सामने आये हैं, उनमें से 65 फीसदी मामलों का कनेक्शन बिहार या पश्चिम बंगाल से है. यानी 65 फीसदी संक्रमित लोगों या तो बाहर जाकर आये हैं या बिहार-बंगाल के लोगों के संपर्क में आये हैं.

झारखंड में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है. राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गयी है. मृतकों का आंकड़ा भी 100 के करीब पहुंच चुका है. पिछले कई दिनों से भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और सरकार में हड़कंप मच गया है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि झारखंड में कोरोना संक्रमण से 28 जुलाई, 2020 तक 94 लोगों की मौत हो चुकी थी. इस मौत को जोड़कर मौत का आंकड़ा 95 हो गया है. राज्य में इस वक्त 5,590 एक्टिव केस हैं, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला में 1,053 मामले हैं.

Also Read: Jharkhand News: गढ़वा और खूंटी के एसपी रहे आलोक कुमार का निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola