स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर ने जीता जेएसए सुपर डिवीजन लीग का खिताब

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग का खिताब जीत लिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग का खिताब जीत लिया है. शनिवार को टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर की टीम ने आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 से मात दी. मैच के 23वें मिनट में जमाराम हांसदा ने एक शानदार गोल करते हुए आदिवासी ग्रीन स्पोर्टिंग क्लब को पहली बढ़त दिलायी. 27वें और 45 2 मिनट में रवि राज भूमिज ने दो गोल दागकर स्पोर्टिंग क्लब जमशेदपुर को मुकाबले में 2-1 अजेय बढ़त दिला दी. आदिवासी डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसिएशन को एस जुबैर आलम फेयर प्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. कृष्णा बोदरा को सर्वाधिक गोल करने के लिए पी विजय कुमार मेमोरियल ट्रॉफी दी गयी. शिवचरण को बेस्ट गोलकीपिंग के लिए रमेश मेहता मेमोरियल ट्रॉफी दी गयी. पुरस्कार वितरण समारोह में जेएसए सलेक्शन कमेटी और टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन विक्टर सोम्या, टाटा मोटर्स के स्पोर्ट्स अधिकारी विवेक प्रसाद, सुरेंद्र बहादुर सिंह, रोहित सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola