परिचित से मिलने गई 18 साल की युवती, फ्लैट से गिरकर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

आदित्यपुर के सतबहिनी स्थित हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के ऊपरी तल्ले से नीचे गिरने से खुशबू कुमारी (19) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद आवासीय परिसर सहित पूरे इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी का माहौल है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : आदित्यपुर के सतबहिनी स्थित हेवन कृष्णा सिटी अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के ऊपरी तल्ले से नीचे गिरने से खुशबू कुमारी (19) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद आवासीय परिसर सहित पूरे इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे से 8:30 बजे के बीच की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक युवती को अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से से नीचे गिरते देखा. जमीन पर गिरते ही खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई . तेज आवाज सुनकर अपार्टमेंट और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े, जिससे वहां भारी भीड़ जुट गयी.

​जांच में जुटी पुलिस, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे गहरे सदमे में है.

खुशबू सातबोहनी की ही रहने वाली थी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार खुशबू फ्लैट संख्या 515 में परिचित से मिलने जाने की बात कहकर परिसर में प्रवेश की और ऊपर से छलांग लगा ली. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola