सीतारामडेरा : घर के पास नशा करने से रोका, तो युवक का कान काटा

Updated:
विज्ञापन

सीतारामडेरा : नशा करने से मना करने पर युवक का कान काटा

विज्ञापन

फोटो- 25 धीरज कुमार

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप के रहने धीरज कुमार को नशे में धुत युवक ने कान काट कर जख्मी कर दिया. धीरज कुमार ने इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में करवा नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना सोमवार की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार करवा और उसके दोस्त धीरज के घर के बाहर नशा कर काफी हल्ला कर रहे थे. वे लोग अक्सर नशा करने के बाद घर के बाहर हल्ला करते थे. सोमवार को भी करवा अपने दोस्त के साथ नशा कर हल्ला कर रहा था. जब धीरज ने उसे घर के पास नशा करने से मना किया तो करवा ने उस पर हमला कर दिया. इस दौरान उसने धीरज का कान काट लिया. हल्ला होने पर जब परिजन जुटे, तो सभी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद परिजन धीरज को इलाज के लिए एमजीएम ले गये, जहां से उसे टीएमएच भेज दिया गया. टीएमएच में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola