बीपीएससी परीक्षा में 23वां रैंक लाने वाले शशि कुमार सम्मानित

Author Rima rani dey|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

70वीं बीपीएससी में 23वीं रैंक लाने वाले डीएसपी शशि कुमार सम्मानित | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के शशि कुमार को 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 23वां रैंक हासिल करने पर ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा सम्मानित किया गया। जानें उनकी सफलता की कहानी।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर. ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की ओर से डिमना रेसीडेंसी स्थित हरेंद्र पांडेय के आवास पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 23वां रैंक प्राप्त कर बिहार पुलिस सेवा में डीएसपी पद पर चयनित शहर के युवा शशि कुमार को सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्ज्वल प्रशासनिक जीवन की मंगलकामना की गयी. इस अवसर पर शशि कुमार के पिता डॉ ललन कुमार को भी सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि शशि की यह उपलब्धि पूरे जमशेदपुर के लिए गौरव का विषय है और इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. शशि कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कठिन परिश्रम व अनुशासन को सफलता का मूल मंत्र बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में मंच के जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, हरेंद्र पांडे व अमरनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola