सितंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, जमशेदपुर में LPG सिलेंडर हुआ महंगा
सांकेतिक तस्वीर
सितंबर की शुरुआत के साथ ही जमशेदपुर में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. 19 किलो वाले सिलेंडर अब 2925 रुपये में मिलेंगे, जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं.
जमशेदपुर: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही शहर में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गये हैं. सरकारी तेल विपणन कंपनियों आइओसी, एचपीसीएल और बीपीसीएल की ओर से की गयी मूल्य वृद्धि के बाद जमशेदपुर में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 11.50 रुपये बढ़ गयी है. अब इसकी कीमत 2925 रुपये हो गयी है. अगस्त में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 2913.50 रुपये थी.
आपके शहर में
कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर खर्च का बोझ बढ़ सकता है. इसका असर खान-पान की चीजों की कीमतों पर पड़ने की आशंका है.
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं
आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जमशेदपुर में इसकी कीमत 981.50 रुपये ही है. वहीं, 10 किलो वाले कंपोजिट सिलेंडर की कीमत भी 701 रुपये पर स्थिर है.
5 किलो वाले सिलेंडर के दाम भी बढ़े
इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर की कीमत में भी 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमत 764 रुपये हो गयी है.
देश के अन्य महानगरों में भी बढ़े दाम
19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में देश के अन्य महानगरों में भी बढ़ोतरी हुई है. नई दर के अनुसार दिल्ली में इसकी कीमत 2747.50 रुपये, मुंबई में 2701 रुपये और चेन्नई में 2916.50 रुपये हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए