कोवाली में एक रात, चोरी की तीन वारदात! पंचायत सचिवालय से इनवर्टर-बैटरी चोरी

Updated:
विज्ञापन

ग्रिल का ताला तोड़ की चोरी

कोवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों और दुकानदारों की नींद उड़ा दी है. अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिवालय से इनवर्टर और बैटरी चुरा ली, जबकि मोबाइल दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

कोवाली: कोवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गयी है. सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रसूनचोपा पंचायत सचिवालय को निशाना बनाया और वहां से इनवर्टर व बैटरी चोरी कर फरार हो गये. वहीं, हल्दीपोखर बाजार में दो मोबाइल दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया. लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंचायत सचिवालय से इनवर्टर-बैटरी ले गये चोर

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात चोर रसूनचोपा पंचायत सचिवालय में घुसे. यहां कार्यालय में रखे इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गये. मंगलवार सुबह पंचायत सचिवालय पहुंचने पर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. चोरी के कारण पंचायत सचिवालय के आवश्यक विद्युत उपकरणों के प्रभावित होने की बात सामने आयी है.

दो मोबाइल दुकानों में चोरी का प्रयास

इधर, हल्दीपोखर बाजार में भी चोरों ने सोमवार की रात अजय गुप्ता और संतोष गुप्ता की मोबाइल दुकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया. हालांकि, दोनों दुकानों में चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके. सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद बाजार के अन्य व्यवसायियों में भी चिंता का माहौल देखा गया.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय बाजार और ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. खासकर बाजार बंद होने के बाद सुनसान इलाकों में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की शिकायत भी स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है. ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस से क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola