ePaper

एसडीएसएम, डीएवी बिष्टुपुर व एमएनपीएस की टीम सेमीफाइनल में

Updated at : 22 Oct 2024 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीएसएम, डीएवी बिष्टुपुर व एमएनपीएस की टीम सेमीफाइनल में

JOGGA FOOTBALL : आर्मरी मैदान में मंगलवार से जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. आर्मरी मैदान में मंगलवार से जोगा इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील खेल विभाग की हेड विभूति अडेसरा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सह जोगा के उपाध्यक्ष फिरोज खान मौजूद थे. प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में कुल 14 मुकाबले खेले गये. बालिका वर्ग में कुल 400 खिलाड़ी शिरकत कर रही हैं. सीनियर बालिका वर्ग में एसडीएसएम, एमएनपीएस व डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली है. क्वार्टर फाइनल में एसडीएसएम ने जेएसके को, एमएनपीएस ने एआइडब्ल्यूसी को व डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने केवीजीएस को मात दी. जूनियर बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सीपीएस आदित्यपुर की टीम ने डीबीएमएस कदमा को, जेपीएस ने बारीडीह हाई स्कूल को व आरकेएमएस की टीम ने ब्लू बेल्स को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola