ePaper

Sawan 2025: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था बाबानगरी रवाना, बोल बम के जयघोष से गूंजा जमशेदपुर

Updated at : 13 Jul 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
Tata Motors Workers Union group

बाबाधाम रवाना होता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था

Sawan 2025: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का जत्था आज रविवार को जमशेदपुर से देवघर के लिए रवाना हुआ. सावन महीने में महादेव को जलाभिषेक करने के लिए यूनियन के पदाधिकारी और कर्मचारी बाबाधाम रवाना हुए. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने गेरुआ वस्त्र धारण कर जत्थे का नेतृत्व करते हुए बस से बाबानगरी के लिए प्रस्थान किया.

विज्ञापन

Sawan 2025: जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन, आरके सिंह फैंस क्लब एवं टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का जत्था अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को देवों के देव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए जमशेदपुर से बाबाधाम (देवघर) रवाना हुआ. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने गेरुआ वस्त्र धारण कर जत्थे का नेतृत्व करते हुए बस से बाबानगरी के लिए प्रस्थान किया. दर्जनों श्रद्धालु निजी वाहनों से भी बाबाधाम रवाना हुए.

बोल बम के जयघोष के साथ बाबाधाम रवाना


रविवार की सुबह छह बजे सभी श्रद्धालु यूनियन कार्यालय में एकत्रित हुए. बोल बम के जयकारे लगाते हुए सभी एक साथ बाबाधाम के लिए रवाना हुए. यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के दौरान आदर्श प्रस्तुत करने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने की नसीहत दी.

ये भी पढ़ें: Indian Railways: झारखंड में फिल्मी स्टाइल में मालगाड़ी से 1950 लीटर डीजल चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही RPF

शुक्रवार को बाबाधाम से होगी वापसी


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूनियन का जत्था पूरी तैयारियों के साथ बाबाधाम रवाना हुआ. खाने पीने के वस्तुएं, बोतलबंद जल, फल, राशन समेत तमाम जरूरी सामान, झंडा, बैनर, कारीगर, रसोईया और सहायक आदि भी साथ थे. शुक्रवार को बाबाधाम से यात्रा कर सभी वापस जमशेदपुर लौटेंगे.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: दुस्साहस! घर में घुसकर विधवा से हैवानियत, 24 घंटे में 2 अरेस्ट, 2 की तलाश में रेड

ये भी पढ़ें: झारखंड के पलामू से 50 लाख की अवैध शराब जब्त, एक अरेस्ट, 17760 बोतलों में थी 4557 लीटर शराब

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola