बर्मामाइंस : कंपनी क्वार्टर का छत गिरा, एक किशोर जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भीमा रोड में कंपनी क्वार्टर तोड़ने के दौरान एक क्वार्टर का छत गिरने से डोमन सिंह नाम का किशोर जख्मी हो गया. उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भीमा रोड में कंपनी क्वार्टर तोड़ने के दौरान एक क्वार्टर का छत गिरने से डोमन सिंह नाम का किशोर जख्मी हो गया. उसे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया. लोगों के शोर मचाने के बाद बर्मामाइंस पुलिस ने जेसीबी लगा कर मलबा को हटवाया, हालांकि मलबा के नीचे से कोई और नहीं मिला. घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे की है. पुलिस के मुताबिक भीमा रोड में कंपनी के क्वार्टर तोड़े जा रहे हैं. कई लोग उसमें से सामान चुनने का काम भी कर रहे हैं. रविवार की सुबह डोमन और एक युवक मलबे में से कचरा चुनने आया था. उसी दौरान आधा टूटा हुआ क्वार्टर के छत का हिस्सा गिर गया. सूचना मिलने के बाद जब पुलिस आयी तो मौजूद लोगों ने बताया कि मलबे के नीचे एक और लड़का दबा हुआ है. पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबा साफ कराया, लेकिन वहां से कोई नहीं मिला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










