टाटा लीज एरिया में बंद रजिस्ट्री फिर से शुरू करायें, विकास दिखेगा-रोजगार बढ़ेगा

Updated at : 02 Aug 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा लीज एरिया में बंद रजिस्ट्री फिर से शुरू करायें, विकास दिखेगा-रोजगार बढ़ेगा

सिंहभूम चेंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में सरकार के भू-राजस्व सचिव चंद्रशेखर से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान टाटा लीज क्षेत्र की जमीन, मकान, फ्लैट की बंद रजिस्ट्री को फिर से चालू कराने की मांग की है.

विज्ञापन

सिंहभूम चेंबर ने भू-राजस्व विभाग के सचिव से मिलकर शहर की प्रमुख समस्या के समाधान की रखी मांग

जमशेदपुर :

सिंहभूम चेंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में सरकार के भू-राजस्व सचिव चंद्रशेखर से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान टाटा लीज क्षेत्र की जमीन, मकान, फ्लैट की बंद रजिस्ट्री को फिर से चालू कराने की मांग की है. कहा कि इससे शहर का विकास बाधित हो रहा है. प्रतिनिधिमंडल में महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा इत्यादि उपस्थित थे.

चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सचिव का ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा कि टाटा लीज क्षेत्र की जमीन, मकान, फ्लैट की बंद रजिस्ट्री से जमशेदपुर के विकास पर असर पड़ रहा है. करीब 70-80 वर्षों से रजिस्ट्री का कार्य निर्बाध गति से चल रहा था. सात साल पहले अचानक इसे बंद कर दिया गया. किसी भी स्तर से जानकारी मांगने पर कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है. कोई इसे वरीय अधिकारियों का मौखिक आदेश बताता है तो कोई कुछ. अध्यक्ष ने कहा कि रजिस्ट्री बंद होने से यहां के लोग बहु कीमती संपत्ति खरीदने से हिचक रहे हैं और निर्माण के बहुत सारे कार्य धीमी गति से चल रहा है. इस क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं और श्रमिकों में बेरोजगारी बढ़ रही है. इससे राज्य सरकार के राजस्व की भी हानि हो रही है. बंद रजिस्ट्री के जल्द शुरू होने से रोजगार में वृद्धि होगी. सचिव ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन सिंहभूम चेंबर के प्रतिनिधिमंडल को दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola