उलीडीह : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म
पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी, आरोपी गया जेल जमशेदपुर. शंकोसाई रोड नंबर एक की नाबालिग के साथ बस्ती के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां ने उलीडीह थाना में सुखदेव कर्मकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी सुखदेव कर्मकार को जेल भेज दिया है. छह माह पूर्व सुखदेव कर्मकार ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था. उसने शादी का झांसा दिया और घरवालों को इसकी जानकारी नहीं देने की बात कही थी. इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गयी. जिसके बाद उसने घटना की जानकारी घरवालों को दी. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के लिए भेजा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










