ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिले पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शुक्रवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की और आशीर्वाद लिया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने शुक्रवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाकात की और आशीर्वाद लिया. औपचारिक मुलाकात के बाद सहिस ने बताया कि रघुवर दास के नेतृत्व में मुझे सहयोगी के रूप में मंत्री बनकर कार्य और जनसेवा करने का अवसर मिला. हर विषयों पर मुझे सदैव ही इनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलता रहा. दल अलग होते हुए भी हम लोगों का दिल एक ही रहा. हमेशा इन्होंने छोटे भाई की तरह मेरा सहयोग किया. सहिस ने उनके उज्ज्वल भविष्य और कार्यकुशलता की कामना की. इस मौके पर सचिन प्रसाद, शेखर सहिस आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन