नवनियुक्त उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने लिया पदभार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के नवनियुक्त उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया. राजेश प्रसाद को उप श्रमायुक्त जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर :

जमशेदपुर के नवनियुक्त उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया. राजेश प्रसाद को उप श्रमायुक्त जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा वे निदेशक, न्यूनतम मजदूरी सहित रांची और बोकारो के उप श्रमायुक्त के पद पर पदस्थापित हैं. वहीं, जमशेदपुर के निवर्तमान उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद को प्रमोशन देकर भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का सचिव बनाया गया है. पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा प्रभावी किये गये न्यूनतम मजदूरी का लाभ श्रमिकों को दिलाना और कोल्हान में संचालित सभी कंपनी मालिकों और यूनियन के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में औद्योगिक शांति बहाल करना उनकी प्राथमिकता होगी. इस दौरान श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, अरविंद कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उप श्रमायुक्त का स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola