Jamshedpur news. टेल्को व गोलमुरी के स्कूलों के पास नशा का सामान बेचने वाली दुकानों के खिलाफ चला अभियान

Updated:
विज्ञापन

स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए की गयी छापेमारी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए औचक छापेमारी अभियान जारी है. कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन द्वारा जांच अभियान शनिवार को केरला पब्लिक स्कूल गोलमुरी, बारी कॉलेज गोलमुरी व लिटिल फ्लॉवर स्कूल टेल्को के पास कई दुकानों में जांच अभियान चलाया गया. जांच दल के सदस्यों ने शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने की चेतावनी दी. साथ ही सभी दुकानों पर सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों की जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन कर उत्पादों की बिक्री करने वाले पांच दुकानदारों पर एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. साथ ही सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों को मौके से जब्त किया गया. दुकानदारों को भविष्य में बिना वैधानिक चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी तथा स्कूलों के नजदीक किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री करते पाये जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola