Jamshedpur News : राहरगोड़ा के फौजी प्रणय शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, रुड़की में थे तैनात

Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : देश की सेवा में समर्पित बंगाल इंजीनियर्स के जवान प्रणय कुमार शर्मा (46) का रुड़की में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया.

विज्ञापन

अंतिम विदाई आज : सुवर्णरेखा घाट पर सेना देगी गार्ड ऑफ ऑनर

Jamshedpur News :

देश की सेवा में समर्पित बंगाल इंजीनियर्स के जवान प्रणय कुमार शर्मा (46) का रुड़की में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची और फिर वहां से एंबुलेंस द्वारा जमशेदपुर लाया गया. फिलहाल पार्थिव शरीर को टाटा मोटर्स अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंतिम विदाई संपन्न होगी.

मूल रूप से बिहार के बांका जिले के चांदन गांव निवासी प्रणय शर्मा अपने पीछे पत्नी और बेटी प्रिया को छोड़ गये हैं. उनके निधन की खबर से राहरगोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर है. तय कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके राहरगोड़ा आवास ले जाया जायेगा. वहां सैन्य अधिकारियों द्वारा परिजनों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंपा जायेगा. सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा भुइयांडीह सुवर्णरेखा घाट पहुंचेगी, जहां भारतीय सेना की टुकड़ी उन्हें ””गार्ड ऑफ ऑनर”” प्रदान करेगी. इस मौके पर तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिक भी उपस्थित रहेंगे और पुष्पचक्र अर्पित कर अपने साथी को श्रद्धांजलि देंगे. राहरगोड़ा के निवासियों ने इस जांबाज सैनिक की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola