Jamshedpu news. जुगसलाई में सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों, यूरिनल का किया गया मूल्यांकन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जुगसलाई नगर परिषद में स्वच्छ क्लीन टॉयलेट कैंपेन का आयोजन

विज्ञापन

Jamshedpu news.

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्थानीय शहरी निकायों की ओर से सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण एवं उनकी देखरेख को लेकर नयी पहल की जा रही है. इस वर्ष क्लीन टॉयलेट कैंपेन की थीम ‘स्वच्छ शौचालय हमारी जिम्मेदारी’ पर आधारित है. इसमें सफाई मित्र, केयरटेकर आदि अलग-अलग भूमिका में प्रतिदिन अपनी भागीदारी दर्ज कर रहे हैं, जो आगामी 25 दिसंबर तक चलेगा. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद की ओर से सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई करायी गयी. सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों, यूरिनल का मूल्यांकन, ग्रेडिंग का कार्य प्रेरणा महिला समिति और जीवन ज्योति महिला समिति की महिलाओं द्वारा किया गया. मौके पर सामुदायिक, सार्वजनिक, शौचालय, यूरिनल को फंक्शनल, एक्सेसिबल, क्लीन, ईको-फ्रेंडली एवं सेफ’ के निर्धारित पैरामीटर के आधार पर मूल्यांकन, ग्रेडिंग किया गया. मौके पर जुगसलाई नगर परिषद के नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, स्नेहाश्री, कनीय अभियंता अजीत कुमार, दीपक सिंकु, स्वच्छता विशेषज्ञ अमृता साक्षी व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola