Practice match jfc vs srinidhi deccan fc : अभ्यास मैच में जेएफसी व श्रीनिधि का मैच बराबरी पर छूटा

Updated:
विज्ञापन
Practice match jfc vs srinidhi deccan fc : अभ्यास मैच में जेएफसी व श्रीनिधि का मैच बराबरी पर छूटा

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और श्रीनिधि डेक्कन एफसी के बीच गुरुवार को फ्लैट लेट, कदमा में एक अभ्यास मैच खेला गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और श्रीनिधि डेक्कन एफसी के बीच गुरुवार को फ्लैट लेट, कदमा में एक अभ्यास मैच खेला गया. यह मैच बिना किसी गोल के बराबरी पर समाप्त हुआ. इंडियन सुपर लीग की शुरुआत से पूर्व प्री-सीजन के दौरान खेले गये इस मैच में जेएफसी के कोच ओवन कॉयल अपने सभी खिलाड़ियों की ताकत व कमजोरी का आंकलन करते दिखे. मैच के बाद जेएफसी के हेड कोच ओवन कॉयल ने कहा कि यह एक शानदार मुकाबला था. हम बहुत दिन के बाद इकट्ठे हुए थे. इस मैच से सभी खिलाड़ियों के बीच एक आपसी तालमेत बैठाने में काफी मदद मिली. उन्होंने बताया कि हम आइएसएल की तैयारी के लिए अभ्यास मैच बेहद जरूरी है. इससे हर किसी को मैच प्रैक्टिस मिलता है. मैच के दौरान सभी विदेशी खिलाड़ी को कोच ने एक-एक करके मैदान पर उतारा. सात फरवरी को स्पोर्टिंग दिल्ली के खिलाफ जेएफसी एक और अभ्यास मैच खेलेगा. यह मैच शाम सात बजे से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा और दर्शकों को इस मैच में फ्री इंट्री मिलेगी.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola