परसुडीह : रौशन के बारे में पुलिस को मिली जानकारी , परिजन को पुलिस ने लिया हिरासत में
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

परसुडीह : रौशन के बारे में पुलिस को मिली जानकारी , परिजन को पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन
अभिषेक हेंब्रम हत्याकांड में पुलिस ने तेज की कार्रवाई
आरोपी रौशन के एक साथी और रिश्तेदारों से कर रही पूछताछ
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा छोलागोड़ा निवासी अभिषेक हेंब्रम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस आरोपी रौशन हेंब्रम की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो रौशन के बारे में पुलिस को जानकारी मिल गयी है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस जल्द ही मामले का उद्भेदन करेगी. पुलिस ने रौशन के एक साथी को पकड़ा है. साथ ही उसके कुछ रिश्तेदारों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रौशन और अभिषेक के बीच ग्राहक के अलावे कुछ पारिवारिक विवाद भी था. अभिषेक और रौशन आपस में रिश्तेदार भी हैं. दोनों के बीच संपत्ति को लेकर भी विवाद होने की बात सामने आ रही है. हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आयी है.
बता दें कि 14 नवंबर की रात रौशन, भोला और उसके साथियों ने अभिषेक हेंब्रम की घर में घूस कर गाेली मार कर हत्या कर दी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










