पुलिस-पब्लिक बेहतर समन्वय बनाकर काम करें : डीएसपी

Author Nikhil Sinha|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

पुलिस पब्लिक बेहतर समन्वय बना कर काम करें : डीएसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के सोनारी थाना में डीएसपी मनोज कुमार ने शांति समिति की बैठक में कहा कि नशाखोरी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता का सहयोग अनिवार्य है।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

पुलिस पब्लिक बेहतर समन्वय बनाकर काम करें, तभी समाज में अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है. समाज में फैल रही अड्डेबाजी, नशाखुरानी जैसे अपराधों को रोकने के लिए समाज के लोगों का आगे आना बहुत जरूरी है. उक्त बातें मंगलवार को सोनारी थाना में बैठक के दौरान डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज कुमार ने कही. मंगलवार को सोनारी थाना परिसर में शांति समिति एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें नशाखोरी, अड्डेबाजी जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. इसकी रोकथाम को लेकर कैसे कार्य किया जाये, उस पर कई सुझाव आये. जिस पर आने वाले दिनों में जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए समाज का सहयोग काफी जरूरी है. उन्होंने मौजूद लोगों से पुलिस के साथ मिलकर काम करने की बात की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola