परसुडीह : बर्तन विक्रेता को युवकों ने पकड़ा, पुलिस पहुंची
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परसुडीह : बर्तन विक्रेता को युवकों ने पकड़ा, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
परसुडीह थानांतर्गत सलगाझुड़ी रेलवे फाटक के पास एक बर्तन विक्रेता के साथ बस्ती के कुछ युवकों ने बाहरी बता कर उसके साथ उलझ गये. युवकों ने उसे पकड़ कर उसकी पिटाई भी कर दी. सूचना मिलने के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. उसके बाद बर्तन विक्रेता को थाना लेकर आयी. यहां पुलिस ने उसकी छानबीन की. पुलिस ने बताया कि बर्तन विक्रेता का नाम मिठू शेख है. वह मुर्सिदाबाद के शमशेरगंज का रहना वाला है. पुलिस ने मिठू का आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज की जांच की. उसके बाद पूछताछ करने के बाद उसे थाना से छोड़ दिया गया. पुलिस ने बताया कि मिठू बर्तन खरीद-बिक्री का काम फेरी लगा कर करता था. मुर्सिदाबाद का होने के कारण कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर उससे पूछताछ कर रहे थे. मामला को शांत कर लिया गया है. इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन