Jamshedpur News : परसुडीह : पत्नी से विवाद के बाद नशे में धुत पति ने घर में लगायी आग, तन पर कपड़ों के सिवा कुछ नहीं बचा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार दोपहर एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर में आग लगा दी.

विज्ञापन

अब सिर छुपाने को भी ठिकाना नहीं

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार दोपहर एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर में आग लगा दी. घटना में घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया. हालांकि पत्नी और तीनों बच्चों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली. जानकारी के अनुसार आरोपी राजा प्रसाद नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भी वह नशे में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा. कुछ देर बाद गुस्से में बाहर निकला और घर में आग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. स्थानीय लोगों ने घर से सामान निकालने की भी कोशिश की, पर तेज लपटों के कारण सफल नहीं हो सके. सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस ने दमकल विभाग को जानकारी दी. दमकल की गाड़ी पहुंचने तक घर में रखी साइकिल, स्कूटी, अलमारी, कपड़े, बर्तन, गैस चूल्हा और पलंग समेत लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था. बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और उसे आसपास के घरों में फैलने से रोक दिया.

स्थानीय निवासी कुल्लू प्रसाद ने बताया कि यदि समय पर दमकल नहीं पहुंचती, तो आग पूरी बस्ती में फैल सकती थी. कल्लू ने बताया कि राजा हमेशा पत्नी से झगड़ा करता है.

पीड़िता का दर्दराजा प्रसाद की पत्नी ने बताया कि आगजनी में घर का पूरा सामान जल गया है. अब उनके पास पहनने के कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है. घर का छप्पर भी पूरी तरह जल चुका है, जिससे परिवार के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है. बच्चों का सारा सामान भी आग में नष्ट हो गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola