घाघीडीह जेल में महिला बंदी ने किया छठ

Updated:
विज्ञापन

घाघीडीह जेल में एक महिला बंदी ने किया छठ व्रत

विज्ञापन

जमशेदपुर. घाघीडीह सेंट्रल जेल में भी छठ पूजा की गयी. हालांकि, जेल में एक ही महिला बंदी ने भगवान सूर्य को अर्घ दिया. छठ पूजा संपन्न होने के बाद जेल के सभी बंदियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस मौके पर जेल प्रबंधन की ओर से पूजन के सामान के साथ- साथ घाट की साफ-सफाई और विद्युत सज्जा करायी गयी थी. जेल प्रब��धन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सिर्फ एक महिला बंदी की ओर से छठ पूजा करने का आवेदन दिया गया था. इसके बाद छठ पूजा से संबंधित सभी व्यवस्था की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola