Jamshedpur News : टाटा स्टील में चोरी करते एक पकड़ाया, सौ किलो कॉपर जब्त

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 24 Oct 2025 1:15 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों ने करीब 100 किलो वजन के कॉपर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसको बिष्टुपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों ने करीब 100 किलो वजन के कॉपर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसको बिष्टुपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. कंपनी के आइबीएमडी ऑफिस के पास पुराना 33 केवी के सुरंग के पास से उसको पकड़ा गया. पकड़ा गया व्यक्ति जुगसलाई महतो पाड़ा रोड निवासी मोहम्मद शमशाद है.

बरामद कॉपर (तांबा) की कीमत करीब 60 हजार रुपये बतायी जा रही है. वह चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद माल को कंपनी परिसर से बाहर ले जाने वाला था, इससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया. बिष्टुपुर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola