महिला दिवस पर ससुरालवालों ने बहू को किया प्रताड़ित, गर्म तवे से पीटा

Updated at : 09 Mar 2020 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
महिला दिवस पर ससुरालवालों ने बहू को किया प्रताड़ित, गर्म तवे से पीटा

महिला दिवस पर रविवार को जहां पूरा देश महिलाओं के उत्थान और विकास की बातें कर रहा था, वहीं सोनारी के मरारपाड़ा (बी ब्लाक) में ससुरालवालों ने विधवा बहू ज्योति देवी की पिटाई कर दी. उन्हें प्रताड़ित किया. उन पर खूब अत्याचार किये. उन्हें गर्म तवे से पीटा गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : महिला दिवस पर रविवार को जहां पूरा देश महिलाओं के उत्थान और विकास की बातें कर रहा था, वहीं सोनारी के मरारपाड़ा (बी ब्लाक) में ससुरालवालों ने विधवा बहू ज्योति देवी की पिटाई कर दी. उन्हें प्रताड़ित किया. उन पर खूब अत्याचार किये. उन्हें गर्म तवे से पीटा गया. इस दौरान उनकी दो बेटी और एक बेटा को भी पीटा. जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री उषा देवी समेत अन्य पहुंचे. उन्होंने मामले की शिकायत सोनारी थाने में की. इसके बाद ज्योति व दोनों बेटियों को एमजीएम ले जाया गया. ज्योति को सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया. घायल ज्योति देवी के मुताबिक, पति का 2010 में निधन हो गया. पति के निधन के बाद ससुरालवाले प्रताड़ित करने लगे.

गाली-गलौज से मना किया, तो सास जेठ व देवर-देवरानी ने मिलकर पीटा : ज्योति देवी ने बताया, रविवार की सुबह भी सास बासमति देवी गाली-गलौज करने लगी. उन्होंने गाली देने से मना किया, तो सभी मारपीट करने लगे. देवर रंजन कुमार ने गर्म तवे से पीठ पर मारा. जबकि, सास बासमति देवी, ननद बेबी, जेठ पप्पू कुमार गुप्ता, देवर लालबाबू और देवरानी वीणा देवी ने मिलकर पिटाई की. सभी लोग बाल पकड़ कर घसीटते हुए मुझे कमरे से बाहर ले गये और पिटायी की. ज्योति देवी ने बताया, उनकी दो बेटी और बेटा को भी उनलोगों ने पीटा. ज्योति देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी. इधर, सास बासमति देवी ने भी बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola