Jamshedpur News : पीएम सूर्य घर योजना : ओडिशा बना भारत का सोलर ग्रोथ चैंपियन, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला शीर्ष सम्मान
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओडिशा को पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ओडिशा को पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया है. मध्यम उपभोक्ता वर्ग श्रेणी में ओडिशा ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मई 2026 में आयोजित मंथ ऑफ सोलर अभियान के दौरान ओडिशा की सक्रियता ने इस सफलता की आधारशिला रखी. टाटा पावर के नेतृत्व में कार्य कर रही ओडिशा की डिस्कॉम कंपनियों ने नोडल एजेंसी के रूप में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. ओडिशा ने उपभोक्ता आउटरीच, परियोजना निष्पादन और परिचालन दक्षता के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.घरेलू बिजली बिलों में भारी बचत
जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार ओडिशा में रूफटॉप सोलर को अपनाने की गति बेहद तेज रही. इससे न केवल पारंपरिक ग्रिड बिजली पर निर्भरता कम हुई है. बल्कि परिवारों के मासिक बिजली बिलों में भी भारी कमी हुई. विशेष रूप से पश्चिमी ओडिशा में लगभग 11,000 घरों का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया. इस बचत का उपयोग परिवार अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, गतिशीलता और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा जैसी प्राथमिकताओं में कर पा रहे हैं.हरित भविष्य की ओर बढ़ते कदम
ओडिशा का मॉडल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और नागरिकों के लिए सामाजिक-आर्थिक लाभों का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करता है. राज्य सरकार और टाटा पावर-लीड डिस्कॉम के सहयोग से ओडिशा न केवल अपनी ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रहा है. बल्कि भारत के अक्षय ऊर्जा लक्ष्यों को हासिल करने में भी एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है.इन प्रमुख मानकों में ओडिशा रहा अव्वल
प्रथम स्थान : पीएम सूर्य घर के तहत सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदनप्रथम स्थान : अधिकतम रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन (कमीशंड)प्रथम स्थान : डिस्कॉम द्वारा सर्वाधिक तकनीकी निरीक्षण
तृतीय स्थान : अधिकतम वेंडर पंजीकरण (सोलर इकोसिस्टम को मजबूती देने में)प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










