11 विदेशी मुस्लिम धर्मगुरुओं की गतिविधि संदिग्ध, एनआइए ने दो घंटे की पूछताछ

Published by :Pritish Sahay
Updated at :28 Mar 2020 5:28 AM
विज्ञापन
11 विदेशी मुस्लिम धर्मगुरुओं की गतिविधि संदिग्ध, एनआइए ने दो घंटे की पूछताछ

कपाली में तबलीगी जमात के इज्तिमा में शामिल हाेने आये 11 विदेशी माैलानाअाें से धर्म-प्रचार आैर विदेशी फंडिंग की जानकारी हासिल की जा रही है. जांच में इसकी जानकारी मिली है कि उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : कपाली में तबलीगी जमात के इज्तिमा में शामिल हाेने आये 11 विदेशी माैलानाअाें से धर्म-प्रचार आैर विदेशी फंडिंग की जानकारी हासिल की जा रही है. जांच में इसकी जानकारी मिली है कि उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं. जादूगोड़ा स्वासपुर के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उन सभी काे रखा गया है, जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.

शुक्रवार को एनआइए और सेंट्रल इंटेलिजेंस की टीम ने वहां पहुंच कर दो घंटे तक सभी विदेशी धर्मगुरुओं से पूछताछ की. उनसे पूछताछ करने में समस्या आ रही है, क्योंकि उनमें किसी को अंग्रेजी-हिंदी नहीं आती है. इधर, सभी विदेशी धर्मगुरुओं की दूसरी काेराेना जांच रिपाेर्ट निगेटिव आयी है. अब जिला प्रशासन को उनकी तीसरी रिपोर्ट का इंतजार है. दरअसल, हिरासत में लिये गये चीन, कजाकिस्तान, कर्जिस्तान आैर तुर्की के 11 माैलानाआें की काेराेना जांच के बाद अब उनसे पूछताछ चल रही है.

15 दिन पहले आये थे सभी, लगातार बदल रहे थे जगह

जमशेदपुर से सटे कपाली क्षेत्र में आयोजित इज्तिमा में शामिल हाेने के लिए ये माैलाना करीब 15 दिन पहले ही जमशेदपुर और आसपास के इलाके में सक्रिय हाे गये थे. लगातार ये लोग जगह बदल रहे थे. कपाली में दस दिनों तक रहे, पांच दिन बुंडू, तमाड़ समेत कई मुस्लिम बहुल इलाकों का भ्रमण किया. 11 माैलाना रड़गांव मस्जिद में ठहरे थे, जहां से सभी काे हिरासत में लिया गया था. उनके पासपाेर्ट जब्त कर उन्हें मुसाबनी में क्वारेंटाइन किया गया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola