Jamshedpur News : संवाद : परीक्षा सुधारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी विधेयक-2026 बहुमत से पारित
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

बिष्टुपुर क्लब हाउस में आयोजित दो दिवसीय स्टील सिटी यूथ पार्लियामेंट का रविवार को समापन हुआ.
विज्ञापन
बिष्टुपुर क्लब हाउस में आयोजित दो दिवसीय स्टील सिटी यूथ पार्लियामेंट का समापन
Jamshedpur News :
बिष्टुपुर क्लब हाउस में आयोजित दो दिवसीय स्टील सिटी यूथ पार्लियामेंट का रविवार को समापन हुआ. कार्यक्रम के अंतिम दिन युवा प्रतिनिधियों ने संसदीय प्रक्रियाओं का बखूबी निर्वहन करते हुए बहुप्रतीक्षित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (वैधानिक अधिकार) विधेयक-2026 को बहुमत से पारित कर दिया. यह विधेयक देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक बड़ा संरचनात्मक कदम है.परीक्षा प्रणाली में होगा संस्थागत सुधार
विधेयक के माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को वैधानिक आधार प्रदान करने, स्वतंत्र ऑडिट व्यवस्था स्थापित करने और अभ्यर्थियों के लिए एक मजबूत शिकायत निवारण तंत्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया. सदन में बहस के दौरान प्रतिभागियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परीक्षा प्रणाली को केवल तकनीकी ही नहीं, बल्कि संस्थागत सुधारों की भी सख्त आवश्यकता है, ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो सके. नीट पेपर लीक, सीबीएसइ की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता जैसे संवेदनशील विषयों पर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी, लेकिन तर्कपूर्ण बहस देखने को मिली. सत्तापक्ष के प्रतिनिधियों ने अपने प्रभावशाली तर्कों और संसदीय हस्तक्षेप से सदन की कार्यवाही की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.विधायक सरयू राय और दिग्गजों ने बढ़ाया उत्साह
युवा संसद की कार्यवाही का अवलोकन करने पहुंचे विधायक सरयू राय ने प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा मंच युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधित्व की जिम्मेदारी को समझने के लिए उत्कृष्ट है. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात हृदय शल्य-चिकित्सक डॉ. ललित कपूर (रवींद्रनाथ टैगोर अस्पताल, कोलकाता) ने युवाओं को समर्पण और समाज सेवा का संदेश दिया. वहीं, विशिष्ट अतिथि एक्सएलआरआई के प्रोफेसर कनगराज ने नेतृत्व और निर्णय क्षमता में नैतिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला.प्रतिभाशाली युवा हुए पुरस्कृत
सत्र के दौरान उत्कृष्ट संसदीय प्रदर्शन और विषयों की गहरी समझ के लिए निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया. ”बेस्ट पार्लियामेंटेरियन” का पुरस्कार अनुराग (राहुल गांधी प्रतिनिधिमंडल) को मिला. वहीं, दुष्यंत चौहान और शिवम जायसवाल को ”हाई कॉमेंडेशन” पुरस्कार से नवाजा गया. इसके अलावा, रोहिणी कुमारी, सिद्धांत झा और अर्नव आहूजा को ”स्पेशल मेंशन” तथा मेहर आनंद, अंशुल पांडेय और विवान सरकार को ”ऑनरेबल मेंशन” देकर प्रोत्साहित किया गया.संवाद संस्थापक आर्यन कुमार, शौर्य गुप्ता, आदित्य पांडेय समेत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, डॉ. संतोष गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










