नागमाता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल भक्त | Prabhat Khabar Network

बहरागोड़ा के मालुआ गांव में नागमाता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान हवन और महाभंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत मालुआ गांव स्थित नागमाता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय कलश यात्रा निकाली गयी. श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलश उठाया और माता रानी के जयघोष व भक्ति गीतों के बीच रगड़ो नदी तट पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन

यहां पुरी से आये वैदिक आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की पूजा करायी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर लौटकर विधि-विधान से कलश स्थापित किया. इसके बाद मंदिर परिसर में हवन, पूर्णाहुति एवं महाभंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया. इस अवसर पर आदित्य प्रधान,कानू महंती, मीता साहू, समीर महंती,खोका सीट, प्रदीप दे, बसंत नायक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण शामिल हुए. पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola