Jamshedpur News : नगर निकाय चुनाव : करनडीह में बनाये गये डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में है. चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नये गोदाम का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
मानगो ननि, जुगसलाई नप व चाकुलिया नप के लिए चुनावी सामग्री का वितरण और वापसी केंद्र के रूप में चिह्नित
डीसी-एसएसपी ने नये गोदाम का किया निरीक्षण
Jamshedpur News :
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ”एक्शन मोड” में है. चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नये गोदाम का निरीक्षण किया. प्रशासन का मुख्य फोकस चुनाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण और वितरण की सुगमता पर रहा.इन बिंदुओं पर रहा अधिकारियों का विशेष ध्यान
करनडीह में डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर बनाये गये हैं. जिसके तहत अब इस नये गोदाम परिसर को मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चुनावी सामग्री के वितरण और वापसी केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है.सुरक्षा और निगरानी :
अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और प्रवेश-निकास बिंदुओं की जांच की.बुनियादी सुविधाएं :
मतदान कर्मियों के लिए परिसर में बिजली, पेयजल और अग्निशमन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये.लोकसभा-विधानसभा चुनाव जैसी होगी सुरक्षा : उपायुक्त
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनावों में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी. उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की 24 घंटे पहरेदारी होगी और मतगणना के दिन भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. एसएसपी पीयूष पांडेय ने कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त बल की तैनाती के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. जिला प्रशासन का दावा है कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराये जायेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन