Jamshedpur news. अमर बाउरी के लिए सांसद विद्युत के नेतृत्व में शहर के कार्यकर्ताओं ने किया प्रचार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
चंदनक्यारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं अमर बाउरी
विज्ञापन
चंदनक्यारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं अमर बाउरी
Jamshedpur
news.
चंदनक्यारी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर बाउरी के लिए जमशेदपुर से गये पार्टी नेताओं ने टुमकुटांड टोला में डोर-टू-डोर प्रचार किया. इससे पहले सांसद विद्युत वरण महतो ने पुरुलिया सांसद ज्योतिर्मय कुमार महतो से चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की. सांसद से मार्गदर्शन पाकर जमशेदपुर के नेताओं ने अमर बाउरी के लिए समर्थन जुटाने में जुट गये. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता को बताया कि हेमंत सोरेन सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता त्रस्त है. उन्होंने अमर बाउरी और भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जोर दिया. कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी. प्रचार अभियान में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, सनातन उत्सव समिति के संरक्षक चिंटू सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद, कुलदीप सिंह, हर्ष अग्रवाल, राहुल दुर्गे और रोहित पुरोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन