एमजीएम अस्पताल में खराब पड़े वाटर कूलर की मरम्मत शुरू
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में खराब पड़े वाटर कूलरों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी की बड़ी राहत मिलेगी।
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में पिछले कई दिनों से खराब पड़े वाटर कूलर की मरम्मत का काम शनिवार को शुरू कर दिया गया. इसके बनने से अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी. अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी सहित अन्य वार्डों में लगा वाटर कूलर खराब होने से मरीजों व उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही थी. दूर-दराज के गांवों से आने वाले मरीजों को 10 से 20 रुपये खर्च कर बाहर से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही थीं. इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक से भी की थी. अस्पताल अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वाटर कूलरों को बनवाने का निर्देश दिया. शनिवार सुबह से ही मैकेनिकों की टीम वाटर कूलर को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने बताया कि मरीजों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए