Jamshedpur news. 23-25 तक सभी बूथों पर सदस्यता अभियान चलायेगी भाजपा

Updated:
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सांसद, विधायक व पदाधिकारियों संग की बैठक, दिये निर्देश

विज्ञापन

Jamshedpur news.

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने भाजपा के वरीय नेताओं के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षों एवं सदस्यता अभियान के जिला एवं मंडल टोली के सदस्यों की बैठक ली. साकची भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहु मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जमशेदपुर महानगर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी लेकर समीक्षा की.

नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान को सभी बूथों पर सक्रिय रूप से चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि 23 से 25 जनवरी तक सभी बूथों पर तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जायेगा. अभियान के निमित्त संपर्क में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी होगी, सभी बूथों पर लोगों को पार्टी की नीति, रीति व सिद्धांत से जोड़ते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्य बनाया जायेगा.

भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि बूथ स्तर पर अभियान के लिए मंडल अधीन सभी शक्ति केंद्रों पर एक संयोजक एवं दो सह संयोजकों की नियुक्ति की गयी है. बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया. बैठक में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, डॉ राजीव, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मनोज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, अप्पा राव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, अनिल मोदी आदि मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola