साकची: कार और स्कूटी की टक्कर, सादे लिबास में टाइगर जवान ने युवकों को पीटा, हंगामा

Updated:
विज्ञापन

कार और स्कूटी में टक्कर के बाद टाइगर जवान ने की मारपीट, हंगामा

विज्ञापन

फोटो- गोस्वामी जी वरीय संवाददाता, जमशेदपुर साकची संजय मार्केट के पास रविवार की रात कार और स्कूटी में टक्कर के बाद सादे लिबास में कार में मौजूद टाइगर जवान ने स्कूटी सवार की पिटायी कर दी. इस दौरान बीच- बचाव करने पहुंचे युवकों के साथ भी हाथापायी की. भीड़ जुटने के बाद युवकों ने भी टाइगर जवान सलमान खान के साथ धक्का- मुक्की की. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर साकची थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और तीन युवकों राजू सिंह, राजन सिंह और अरविंद कुमार राय को पकड़ कर पुलिस वाहन से साकची थाना ले आयी. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. जानकारी मिलने पर युवकों के परिजन साकची थाना पहुंचे. टाइगर जवान की के खिलाफ लोगों में आक्रोश था. साकची निवासी राजू सिंह के अनुसार वे स्कूटी से होटल से मिठाई लेने गये थे. सड़क पर भीड़ होने के कारण स्कूटी आगे चल रही कार से सट गयी. जिसके बाद कार में सवार सादे लिबास में टाइगर जवान सलमान खान गाली- गलौज करने लगे. मैंने स्कूटी किनारे खड़ी कर दी. इसके बाद टाइगर जवान कार से उतरकर मारपीट करने लगा. इस दौरान साथी राजन सिंह और अरविंद कुमार राय के साथ भी मारपीट की. दूसरी ओर, टाइगर जवान सलमान खान के अनुसार वे कार से पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने गये थे. स्कूटी ने पीछे से कार में टक्कर मार दी. मैंने कार सड़क के किनारे कर दिया. जिसके बाद स्कूटी सवार युवक गाली- गलौज करने लगा. इस कारण विवाद हो गया. पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया. कुछ देर के बाद उसके साथी पहुंचे और गाली- गलौज कर मारपीट करने लगे. इस मामले को लेकर देर रात तक साकची थाना में लोग जुटे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola