मानगो निगम ने 25 को मतदान करने की दिलायी शपथ

Updated:
विज्ञापन

मानगो नगर निगम की ओर से बुधवार को सोमाया मेमोरियल हाइ स्कूल सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर .

मानगो नगर निगम की ओर से बुधवार को सोमाया मेमोरियल हाइस्कूल सहित विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान बच्चों के अभिभावकों, टीचिंग एवं नन टीचिंग कर्मचारियों को 25 मई को मतदान केंद्र पहुंचकर वोट करने की शपथ दिलायी गयी. जागरूकता के लिए सभी के मोबाइल में जागरूकता स्टीकर चिपकाये गये. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता को लेकर आकर्षक पेंटिंग बनायी. इसके अलावा चाणक्यपुरी, शंकोसाईं, आदर्श नगर, बालीगुमा जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक, कर्मचारी,अभिभावक व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola