मानगो : जाहिद हत्याकांड में अरशद गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मानगो रोड नंबर-14 में मो. जाहिद की हत्या के मामले में फरार मो. अरशद खान उर्फ लंगड़ा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मानगो रोड नंबर-14 में मो. जाहिद की हत्या के मामले में फरार मो. अरशद खान उर्फ लंगड़ा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार मो. अरशद खान उर्फ लंगड़ा रोड नंबर 14 का रहने वाला है. पुलिस ने एक माह पूर्व मो. अरशद खान के घर में इश्तेहार चस्पा किया था. मालूम हो कि 27 अक्तूबर वर्ष 2022 को जवाहरनगर रोड नंबर-13 निवासी मो. जाहिद की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में जाहिद खान के भाई शहजाद खान के बयान पर मानगो थाना में आजादनगर रोड नंबर-2 निवासी मो. जाहिद खान, मानगो क्रॉस रोड नंबर-14 निवासी जकी अजमल उर्फ सोनू, उसके भाई मो. जाहिद उर्फ भक्कू, आजादनगर रोड नंबर-10 ए निवासी गौहर अंसारी और जवाहरनगर रोड नंबर-12 के छोटे उर्फ वसीम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस इस मामले में वसीम और जाहिद खान को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola