Jamshedpur News : गदड़ा में मंगल कालिंदी कप सीजन-3 का समापन, विदी-11 एवरग्रीन बनी चैंपियन
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : गदड़ा स्थित बालीडुंगरी मैदान में गदड़ा वारियर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मंगल कालिंदी कप सीजन-3 का रविवार को समापन हुआ.
विज्ञापन
विजेता टीम को 50001 और उपविजेता को मिला 34001 रुपये का नकद पुरस्कार
Jamshedpur News :
गदड़ा स्थित बालीडुंगरी मैदान में गदड़ा वारियर्स की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मंगल कालिंदी कप सीजन-3 का रविवार को समापन हुआ. इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विदी-11 एवरग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल की. विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने ट्रॉफी के साथ 50,001 रुपये की नकद राशि प्रदान की. वहीं उपविजेता रही हिंदू वारियर्स की टीम को ट्रॉफी और 34,001 रुपये का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे टूर्नामेंट मील का पत्थर साबित होते हैं. खेल के मैदान से ही भविष्य के खिलाड़ी निकलते हैं, जो राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया. इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 24 टीमों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर प्रखंड की प्रमुख पानी सोरेन, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, पूर्व उप मुखिया बिरजू पात्रो, समाजसेवी राकेश सिंह, गणेश भूमिज, विशाल सिंह और सुमित दास सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन