चोड़िंदा में मानभूम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बांधा समां, साड़ी तोर झोलो-मोलो झुमूर पर झूमे लोग
नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार.
जोड़सा पंचायत के चोड़िंदा गांव में गणेश पूजा के अवसर पर मानभूम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने झुमूर गान-नाच की शानदार प्रस्तुति दी. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने ग्रामीणों को देर रात तक बांधे रखा और उत्सव की रौनक बढ़ाई.
गालूडीह : जोड़सा पंचायत के चोड़िंदा गांव में गणेश पूजा के अवसर पर झुमूर गान-नाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मानभूम म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया. गीत-संगीत और झुमूर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने ग्रामीणों को देर रात तक बांधे रखा. कलाकारों ने मेघा ओ रे मेघा, साड़ी तोर झोलो मोलो, आने दिबो चांद तारा आदि पुरुलिया झुमूर गानों पर नृत्य कर दशकों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
कार्यक्रम शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे. कलाकारों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते और तालियां बजाते नजर आये. पारंपरिक झुमूर गीत और नृत्य के साथ कलाकारों ने अपनी कला का जलवा दिखाया. युवा, महिलाएं और बुजुर्ग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे.
गणेश पूजा को लेकर गांव में दिखा उत्साह का माहौल
गणेश पूजा को लेकर पहले से ही गांव में उत्साह का माहौल था. पूजा-अर्चना के बाद आयोजित झुमूर कार्यक्रम ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी. कार्यक्रम के दौरान देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही. कलाकारों की प्रस्तुति पर कई दर्शक खुद भी झूमते नजर आये. ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गांव में उत्सव का माहौल बनने के साथ स्थानीय लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए