निर्जला उपवास के बाद सुहागिनों ने किया तीज व्रत का पारण, यहां जानें क्या है मान्यता
सिदगोड़ा के एक घर में तीज व्रत का पारण करने के बाद तस्वीर खिंचवाती महिलाएं.
जमशेदपुर में हरितालिका तीज का व्रत धूमधाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे निर्जला उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की. व्रत का पारण विधि-विधान से किया गया.
जमशेदपुर : हरितालिका तीज व्रत को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा. 24 घंटे तक निर्जला उपवास रखने के बाद सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ तीज व्रत का पारण किया. सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की.

महिलाओं ने पूरे दिन रखा निर्जला व्रत
इससे पहले सोमवार को महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा था. शाम को सज-धजकर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा की और माता पार्वती की कथा सुनी. मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना और भगवान शिव-पार्वती का स्मरण करने के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास खोला.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए