टाटा कमिंस : यूनियन ने प्रबंधन को सौंपा पत्र, दुर्गा पूजा से पहले बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

टाटा कमिंस.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा कमिंस में कर्मचारियों के वार्षिक बोनस को लेकर औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। यूनियन ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा है, जिससे कर्मचारियों में बोनस को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा कमिंस में वार्षिक बोनस को लेकर औपचारिक प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी. कंपनी की मान्यता प्राप्त टीसी कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रबंधन को बोनस से संबंधित आधिकारिक मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र सौंपे जाने के साथ ही अब बोनस समझौते को लेकर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच औपचारिक वार्ता का दौर शुरू हो गया.

विज्ञापन

प्रबंधन की तरफ से ये थे मौजूद

यूनियन की ओर से मांग पत्र सौंपने के दौरान प्रबंधन की तरफ से एचआर अधिकारी विक्रम और अमरजीत उपस्थित थे. वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त महासचिव शंभू शरण, अनूप सिन्हा,नितेश शर्मा, रतन प्रमाणिक, प्रदीप साहू, अजय, कमलेश सिंह सहित सभी कमेटी मेंबर उपस्थित थे. महामंत्री अविनाश अनुपम पारिवारिक कारणों से इस दौरान मौजूद नहीं थे.

कर्मचारियों में बोनस वार्ता को लेकर बढ़ी उम्मीदें

मांग पत्र सौंपे जाने के बाद कर्मचारियों में बोनस वार्ता को लेकर उम्मीदें बढ़ गयी हैं. जल्द ही प्रबंधन के साथ बैठक की तारीख तय होने की संभावना है. कमिंस में बोनस फॉर्मूले में उत्पादन के लिए 9, मुनाफे के लिए 8 और बीआईएस (क्वालिटी) के लिए 3 प्वाइंट तय हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक परिचालन योजना (एओपी) के तहत 1 लाख 52 हजार 386 इंजन बनाने का लक्ष्य, 603 करोड़ रुपये का मुनाफा और 550 पीपीएम बीआइएस तय किया गया था.

सूत्रों ने बताया - कंपनी ने पार कर लिया है उत्पादन का लक्ष्य

यूनियन सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने उत्पादन का यह लक्ष्य सफलतापूर्वक पार कर लिया है. इसके चलते कर्मचारियों को लगातार तीसरी बार अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस मिलने की पूरी संभावना बन गयी है. पिछले साल कंपनी के 773 कर्मचारियों के बीच 9 करोड़ 3 लाख रुपये बांटे गये थे. समझौते के तहत अधिकतम बोनस 1,41,537 रुपये, न्यूनतम बोनस 74,968 रुपये और औसत बोनस 1,17,081 रुपये मिले थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola